
देवकली (गाजीपुर)। मुख्य चिकित्साधिकारी डा० सुनील पाण्डेय के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र देवकली के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा एसके सरोज ने शिव हास्पिटल बरहपुर का औचक निरीक्षण किया।जांच टीम की सूचना मिलते ही नंदगंज कस्बे में हङकम्प मच गया। कई अस्पताल संचालक हास्पीटल बन्द कर फरार हो गये। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.एस के सरोज ने बताया कि जांच के दौरान मौके पर अस्पताल में तीन मरीज भर्ती पाये गये लेकिन वहां कोई डा० मौजूद नही था और न तो किसी भी स्टाफ का रजिस्ट्रेशन, ,ओपीडी,आईपीडी,इमरजेन्सी,रेफरल,फायर,सैलरी से संबधित कोई भी पेपर संचालक दिखा पाये। जांचके बाद कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को सूचना दे दी गयी है। जांच के दौरान डा० विशाल यादव,ओमकार सिंह,ओमप्रकाश कुशवाहा, नंदगंज थानाध्यक्ष रवि प्रताप यादव,अमित चॊधरी सहित अनेक लोग मौजूद थे।




