Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

शिक्षा ही वह माध्यम है,जिससे व्यक्ति अपने जीवन को नई दिशा दे सकता हैः तारावती

मरदह (गाजीपुर)। पत्रकार राहुल सिंह के नेतृत्व में स्थानीय गांव की यूपी बोर्ड कक्षा 10 व 12 वीं की होनहार सात मेधावी छात्राओं को बुधवार को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।सम्मानित होने वाली छात्राओं में पचोतर नेशनल इण्टर कालेज के कक्षा दसवीं की छात्रा चांदनी प्रजापति 86.16 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में 9 वां स्थान प्राप्त की थी।व एलिस चौधरी 87.33 प्रतिशत अंक के साथ पांचवा स्थान प्राप्त किया था।कक्षा 12 वीं की छात्रा सुनैना मौर्या 84.4 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही।शिवपूजन सिंह इण्टर कालेज केलही कक्षा 12 वीं की छात्रा नेहा यादव ने 83.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में तीसरा स्थान हासिल किया था।माता तपेश्वरी इण्टर कालेज मरदह की कक्षा 12 वीं की छात्रा संजना प्रजापति ने 78.8 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय में तीसरा स्थान तो वहीं कक्षा 10 वीं की शालिनी मौर्या ने 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान व शिवांगी यादव 90.8 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने परिजनों व ग्राम सभा का मान सम्मान बढ़ाने का कार्य किया। मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष तारावती यादव ने अंगवस्त्रम्,स्मृति चिन्ह,मेडल देकर सम्मानित किया।उन्होने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है,जिससे व्यक्ति अपने जीवन को नई दिशा दे सकता है।उन्होंने छात्रों को निरंतर मेहनत करने और अनुशासन बनाए रखने की सलाह दी। प्रीतम कन्नौजिया ने कहा कि प्रतिभाएं किसी अभाव की मोहताज नहीं होती। कहा कि मेहनत और लगन से ही सफलता हासिल की जा सकती है।विवेक स्वाधीन ने कहा कि यह सफलता जीवन की पहली महत्वपूर्ण सीढ़ी है। डां विरेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे व्यक्ति अपने जीवन में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकता है। आयोजक राहुल सिंह पत्रकार ने कहां कि शिक्षा ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है।आगे भी इसी लगन और समर्पण के साथ अध्ययन जारी रखना होगा,शिक्षा ही वह शक्ति है,जो जीवन को नई दिशा और पहचान देती है। इस मौके पर संदीप यादव ,संदीप यादव,कन्हैया प्रजापति,राजेश यादव,विरेन्द्र प्रजापति,रविप्रताप सिंह,अंकुर मद्धेशिया,बिट्टू कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।

Popular Articles