
गाजीपुर। प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता पहली से आठ अगस्त तक स्पोर्ट्स स्टेडियम मऊ में आयोजित की जा रही है। जिसका जिला स्तरीय चयन/ट्रायल जिला खेल कार्यालय एवं जिला फुटबाल संघ के सहयोग से 24जुलाई को प्रातः 10.30 बजे से नेहरु स्टेडियम गोराबाजार में किया गया। उक्त चयन/ट्रायल जिसमें कुल 30 खिलाड़ियो ने प्रतिभाग किया, प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियो में से 10 बेस्ट खिड़ालियो का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी मण्डलीय चयन/ट्रायल दिनांक 25 जुलाई को प्रातः 9.00 बजे डा0 संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा, वाराणसी में चयन/ट्रायल्स हेतु प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर फुटबाल प्रशिक्षिका संगीता यादव, संयुक्त सचिव मो० मोईन, मो0 अरशद खान तथा क्रीड़ा अधिकारी देवी प्रसाद उपस्थित रहे।



