Friday, July 24, 2026

Top 5 This Week

spot_img

मातृत्व अभियान के तहत 127 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच

गाज़ीपुर। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान  के तहत शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद में अतिरिक्त प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ. नीरज कुमारी एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 127 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया ।जांच के गर्भवती महिलाओं का रक्तचाप, हीमोग्लोबिन, वजन, जांच एवं भ्रूण के स्वास्थ्य का परीक्षण भी किया गया। इसके साथ ही उन्हें संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच, आयरन एवं कैल्शियम की दवाओं का सेवन, प्रसव पूर्व सावधानियां तथा संस्थागत प्रसव के महत्व के बारे में विस्तार से परामर्श दिया गया।चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर आशीष राय ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान प्रत्येक माह 9 तारीख को आयोजित किया जाता है। वहीं, अतिरिक्त प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत प्रत्येक माह 1, 16 और 24 तारीख को भी विशेष पीएमएसएमए क्लीनिक संचालित किए जाते हैं, ताकि अधिक से अधिक गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व  सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। बीपीएम संजीव कुमार ने बताया कि प्रत्येक गर्भवती महिला को गर्भकाल के दौरान कम से कम एक बार प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के दिवस पर अवश्य जांच करानी चाहिए। इसके अतिरिक्त उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं के लिए तीन अतिरिक्त एएनसी  जांच का भी प्रावधान किया गया है, जिससे उनकी नियमित निगरानी और समय पर उपचार सुनिश्चित हो सके। महिलाओं की काउंसलिंग काउंसलर नीरा राय, स्टाफ नर्स किरण लाल एवं डेजी द्वारा आवश्यक सेवाएं प्रदान की जाती है ।

Popular Articles