Friday, July 24, 2026

Top 5 This Week

spot_img

नगर क्षेत्र में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान हो

गाजीपुर।जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में नगर पालिका एवं नगर पंचायतो में संचालित विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक राइफल क्लब में हुई। बैठक में नगर विकास से जुड़े विभागों के अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, समयबद्धता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने नगर क्षेत्र में सड़क निर्माण, नाली निर्माण, जल निकासी व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट, सीवर लाइन, सौंदर्यीकरण, पार्कों के विकास तथा अन्य निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से प्रत्येक परियोजना की वर्तमान प्रगति की जानकारी प्राप्त की तथा जिन कार्यों में विलंब पाया गया, उनके लिए स्पष्ट कार्ययोजना तैयार कर निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सभी कार्य शासन द्वारा निर्धारित मानकों एवं तकनीकी विशिष्टताओं के अनुरूप कराए जाएं। उन्होंने निर्माण एजेंसियों को निर्देशित किया कि कार्यस्थलों पर सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन किया जाए तथा आमजन को अनावश्यक असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्यों का नियमित स्थलीय निरीक्षण किया जाए तथा कार्यों की गुणवत्ता की निरंतर निगरानी रखी जाए। यदि किसी परियोजना में लापरवाही या अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बैठक में नगर क्षेत्र की जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान, स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने, यातायात सुगमता तथा नागरिक सुविधाओं के विस्तार पर भी विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि वर्षा ऋतु को देखते हुए जल निकासी व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जाए ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि प्रत्येक निर्माण कार्य की नियमित समीक्षा की जाएगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 वेद सिंह चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी समस्त अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका/नगर पंचायत, जल निगम, विद्युत विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Popular Articles