Friday, July 24, 2026

Top 5 This Week

spot_img

उप मंडी समिति में जल्द होगा दुकानों का आवंटनःओमप्रकाश सिंह

दिलदारनगर (गाजीपुर)। विधायक ओम प्रकाश सिंह ने शुक्रवार को दिलदारनगर स्थित कृषि उप मंडी समिति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंडी की व्यवस्थाओं को देखा और फल एवं सब्जी व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। विधायक ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि उनके हितों का ध्यान रखते हुए उप मंडी समिति में जल्द ही दुकान का आवंटन होगा। दिलदारनगर बाजार फल एवं सब्जी व्यवसाय समिति के अध्यक्ष नूर मोहम्मद मुन्ना के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को एक हस्ताक्षरयुक्त मांग पत्र सौंपा था। इसमें उप कृषि मंडी स्थल पर व्यापार के लिए दुकान आवंटित करने की मांग की गई थी। विधायक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि फल व सब्जी व्यापारियों ने उन्हें वर्तमान मंडी परिसर में आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों के बारे में अवगत कराया था। वर्तमान में फल और सब्जी मंडी कस्बा बाजार के घनी आबादी वाले क्षेत्र के बीच संचालित हो रही है, जिससे प्रतिदिन भारी भीड़, ट्रैफिक जाम और अन्य अव्यवस्थाओं की स्थिति से उठ रही समस्या को व्यापारियों ने अवगत कराया था।व्यापारियों को कृषि उप मंडी स्थल पर जगह मिलने से न केवल व्यापार सुगम होगा, बल्कि आम जनता को भी आवागमन और थोक व्यापारियों को सहूलियत मिलेगी।सचिव उपेंद्र यादव ने बताया कि मंडी में पूर्व से आवंटित सात दुकानों को निरस्त किया जाएगा। फल व सब्जी के थोक व्यापारियों को दुकान आवंटन की प्रक्रिया शुरू की गई है।​इस मौके पर नूर मोहम्मद उर्फ मुन्ना राइन, राकेश उपाध्याय, अजीत गुप्ता, इरशाद राइन, हाजी सबलू राइन, महफूज, हलीम राइन और इकबाल खान पप्पू सहित स्थानीय व्यापारी एवं उपस्थित रहे।

Popular Articles