
गाजीपुर। 23 जुलाई 1955 को भारतीय मजदूर संघ की स्थापना दत्तोपंत ठेंगड़ी के द्वारा भोपाल में लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के जयंती पर की गई थी, उनके द्वारा लगाया गया पौधा आज वट वृक्ष बन गया है, जो सभी श्रमिकों को अपनी छाया में लेकर राष्ट्र हित में अपना कार्य कर रहा है। 23 जुलाई को भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस जिला कार्यकारिणी, सभी सदस्य एवं कार्यकर्ता रोडवेज स्थित हाल में मनाया गया। कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के जिलाअध्यक्ष वाल्मीकि शर्मा, जिला मंत्री दीपक राय, संरक्षक यू पी राय, कोषाध्यक्ष पुष्पेंद्र राय, कार्यवाहक अध्यक्ष मईम खान, उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा, नंदलाल यादव, विजय कृष्ण, रानू अग्रवाल, प्रमिला, संयुक्त मंत्री अजीत पाल, प्रचार मंत्री छाया राय आदि के साथ अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।



