Thursday, July 23, 2026

Top 5 This Week

spot_img

प्रत्येक बच्चे को निपुण बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता हैः डीएम

गाजीपुर। निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु 23 जुलाई को जलसा गार्डन में समग्र शिक्षा के तत्वावधान में निपुण संकल्प कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने मॉ संरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यशाला का शुभारम्भ किया। कार्यशाला में गाजीपुर व बलिया ने प्रतिभाग किया। संचालन दुर्गेश सिंह ने किया । कार्यक्रम के में जिला विद्यालय निरीक्षक/जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कहा कि बेसिक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना और प्रत्येक बच्चे को निपुण बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बच्चों के अधिगम स्तर की नियमित जांच हेतु प्रत्येक माह पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण ढंग से मासिक टेस्ट आयोजित किए जाने चाहिए, जिससे प्रत्येक छात्र की अधिगम क्षमताओं व कमजोरियों का सही आकलन कर उसमें समयबद्ध सुधार किया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों, शिक्षकों एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को चिन्हित कर जनपद स्तर पर सम्मानित व पुरस्कृत करने पर जोर दिया, ताकि अन्य विद्यालयों और बच्चों में भी प्रेरणा तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का माहौल बने।जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा का मूल उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं है, बल्कि बच्चों में उच्च नैतिक मूल्यों, एथिक्स, ईमानदारी और सामाजिक उत्तरदायित्वों का बीजारोपण करना है। शिक्षकों को शिक्षण के दौरान नैतिक शिक्षा और चरित्र निर्माण पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्यालयों में स्थापित स्मार्ट क्लासेस का उपयोग केवल औपचारिकता बनकर न रहे, बल्कि आधुनिक डिजिटल माध्यमों, टीएलएम और ऑडियो-विजुअल कंटेंट का सटीक प्रयोग कर कठिन से कठिन विषयों को भी सहज और रोचक बनाकर पढ़ाया जाए। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक/जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश सिंह, वित्त एवं लेखाधिकारी अभिषेक कुमार, जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) सर्वजीत यादव, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा अनुपम गुप्ता, एवं बलिया के समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, समस्त एसआरजी समस्त एआरपी उपस्थित रहे।

Popular Articles