Wednesday, July 22, 2026

Top 5 This Week

spot_img

डीएम ने वाहनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला  ने 22 जुलाई को पशुपालन विभाग की ओर से राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत खुरपका-मुहपका टीकाकरण के आठवें चरण का शुभारंभ राइफल क्लब से वाहनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। पांच सितंबर तक चलने वाले अभियान में जिले के 6 लाख 19 हजार 400 पशुओं (गाय व भैंस) का निःशुल्क टीकाकरण किया जाएगा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा० अरविन्द कुमार शाही ने बताया कि खुरपका मुंहपका पशुओं में होने वाला संक्रामक रोग है, जो एक बीमार पशु से दूसरे पशु में फैलता है। रोग होने पर पशुओं को बुखार के साथ कमजोरी आ जाती है। पशुओं के खुर व मुंह में छाले पड़ जाते हैं। जिससे वह कुछ खा नहीं पाते है। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक पशुओं को खुरपका-मुंहपका जैसी संक्रामक बीमारी से बचाना है। खुरपका मुंहपका टीकाकरण के लिए पशुपालन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी 16 विकास खंडों में गठित 48 टीमें गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर पशुओं को टीके लगाएंगी। इसके लिए पशुपालकों से सहयोग की अपील की गई है, ताकि कोई भी पशु टीकाकरण से वंचित न रहे। कार्यक्रम में आलोक प्रसाद, मुख्य विकास अधिकारी, डा० अरविन्द कुमार शाही, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, समस्त उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी/पशु चिकित्साधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी एवं मोबाइल वेटेनरी यूनिट के पशु चिकित्सक एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

Popular Articles