Wednesday, July 22, 2026

Top 5 This Week

spot_img

डीएम ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण

गाजीपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक (बाह्य) निरीक्षण बुधवार को कराया गया। निरीक्षण जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, लखनऊ के कार्यालय से नामित तेज प्रकाश गुप्ता सांख्यिकीय अधिकारी की उपस्थिति में किया गया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था का परीक्षण किया गया। तेज प्रकाश गुप्ता ने मशीनों की सुरक्षा के लिए स्थापित सीसीटीवी प्रणाली का निरीक्षण कर उसकी कार्यशीलता एवं रिकॉर्डिंग व्यवस्था का परीक्षण किया । इसके अतिरिक्त ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित रख-रखाव, वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेखों के संधारण, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता, प्रवेश नियंत्रण, डबल लॉक प्रणाली तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित अन्य सुरक्षा मानकों का भी विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा एवं रख-रखाव व्यवस्था आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप पाई गई। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला ने ईवीएम गोदाम परिसर में स्थापित पानी की टंकी की मरम्मत का कार्य समय से पूर्ण न होने पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने प्रान्तीय खण्ड, लोक निर्माण विभाग के संबंधित अधिकारियों को विलंब के कारणों की जांच कर उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने तथा मरम्मत कार्य को तत्काल पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

Popular Articles