Wednesday, July 22, 2026

Top 5 This Week

spot_img

टोल प्लाजा पर सपा की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष सीमा राजभर का स्वागत

बिरनों (गाजीपुर)। समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष सीमा राजभर का डांडी टोल प्लाजा पर समाजवादी पार्टी की महिला नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया । इस दौरान फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया और पार्टी के प्रति समर्थन व एकजुटता का संदेश दिया गया।स्वागत करने में आशा सिंह यादव प्रदेश सचिव, पुनीता यादव प्रदेश सचिव, सीमा यादव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, रीना यादव, शहीद पुत्री कालीन्नता यादव, महिला जिलाध्यक्ष विभा पाल, जंगीपुर विधान में कार्यक्रम सुनीता सिंह यादव, भूपेन्द्र सिंह यादव, राजेंद्र सिंह यादव, सुजीत यादव, धनंजय सिंह यादव , कंचन रावत, ज्योति पाण्डेय,राम ज्ञान प्रधान, राजेश तिवारी, अनूप पांडे, मुलायम सिंह यादव, सत्यम तिवारी, अनुपमा जायसवाल, ममता यादव, नीतू चंचल गायक, भूपेन्द्र सिंह यादव, मनीष सिंह यादव, अशोक यादव प्रधान,पप्पू यादव, रीता विश्वकर्मा एवं गोपाल सिंह, सुशील गोंड , सुनीता गोंड एवम् अन्य समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मीडिया से बातचीत करते हुए सीमा राजभर ने प्रदेश सरकार और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जनता महंगाई, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था जैसी समस्याओं से जूझ रही है, जबकि सरकार जनहित के मुद्दों से ध्यान भटकाने का काम कर रही है। उन्होंने समाजवादी पार्टी को जनता की आवाज बताते हुए कहा कि पार्टी लगातार जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी।कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला और सभी ने आगामी राजनीतिक गतिविधियों में मजबूती से जुटने का संकल्प लिया।

Popular Articles