Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

520 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

जमानियां (गाजीपुर) । कोतवाली पुलिस व एएनटीएफ टीम ने मंगलवार की शाम खिजिरपुर मथारे चट्टी के पास से दो बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 520 ग्राम हेरोईन व दो मोबाइल बरामद किया है। एएनटीएफ टीम के प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्रनाथ सिंह ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर वारंटियों की गिरफ्तारी के दौरान एएनटीएफ पुलिस टीम व कोतवाली के उपनिरीक्षक राजकुमार यादव संग मादक पदार्थ की तस्करी के रोकथाम के लिए देवरिया चौकी के आस पास चक्रमण कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर खिजिरपुर मथारे चट्टी के पास दो बाइक सवार दो युवकोंको पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से पांच सौ बीसग्राम हेरोइन तथा दो मोबाइल बरामद हुआ। पूछताछ में तस्करों ने अपना नाम बिहार के कैमूर जिले के कुदरा गांव निवासी अविनाश कुमार तथा रामगढ़ बिहार निवासी राजू कुमार रावत बताया। हेरोइन तस्करों ने पूछताछ में बताया कि वह बिहार के मोहनिया से हेरोइन लेकर गाजीपुर में बेचने आये थे। कोतवाल राम सजन नागर ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गई।

Popular Articles