Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

जिलाधिकारी पहुंचे बकराबाद गांव

गाजीपुर । जिले में तेज आँधी-तूफान एवं बारिश के दौरान एक दुखद घटना घटित हुई। जानकारी के अनुसार सदर तहसील के चईशा उर्फ बकराबाद, निवासी रामदरश राम (51) 29 अप्रैल को पीजी. कॉलेज चौराहे के पास दवा लेने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान तेज हवाओं के कारण एक पेड़ की भारी डाली टूटकर उनके ऊपर गिर गई। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग उन्हें जिला अस्पताल ले जा रहे थे रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डा.ईरज राजा ने घटना की जानकारी होते ही संबंधित अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने गुरुवार को मृतक के परिवारजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की निर्धारित प्रावधानों के तहत अनुमन्य आर्थिक सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण की जाएगी। जिसमें मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता के लिए आपदा सहायता धनराशि, कृषक दुघर्टना योजना, पारिवारिक लाभ, रामदरश की पत्नी को विधवा पेंशन योजना का लाभ दिया जायेगा। साथ ही उन्होंने आमजन से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें तथा सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।

Popular Articles