
गाजीपुर। स्पिक मैके द्वारा संस्कृति मंत्रालय के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए गंधर्व म्यूजिक एकेडमी के प्रयासों से चार कार्यक्रम प्रस्तावित हुए। जिन्हें दो दिनों में अलग अलग शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित करना था । गन्धर्व म्यूजिक एकेडमी के निदेशक डॉ विद्यानिवास पाण्डेय ने बताया कि बुधवार को सुबह 8 बजे द प्रेसिडियम इंटरनेशनल स्कूल से हुई उसी दिन सुबह 10:30 बजे रायगंज स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में कथक नृत्य का दूसरा कार्यक्रम हुआ। जिसमें अनेकों देशों में अपनी कला के माध्यम से विख्यात पंडित रुद्र शंकर मिश्रा ने शास्त्रीय नृत्य की परम्परा को जीवित कर दिया । गुरुवार को सुबह 8 बजे एवरग्रीन पब्लिक स्कूल एवं 10:30 बजे गौरी शंकर पब्लिक स्कूल में चारों प्रस्तावित कार्यक्रम सम्पन्न हुए । सभी आयोजनों के पश्चात अतिथि कलाकारों को स्मृति चिन्ह, पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिसमें माधव कृष्ण, रामेश्वर, अरुण कुमार सिंह तथा राजेश्वर सिंह ने कलाकारों को सम्मानित किया। आयोजन में डॉ कांत पांडेय, दिलीप आर्य, शैलेन्द्र राय, स्वप्निल , नारायण , सुमित, अंकित, आलोक आदि उपस्थित रहे!




