Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

महिला विरोधी है कांग्रेस और सपाः सरिता अग्रवाल

गाजीपुर। स्वामी सहजानंद पी.जी. कॉलेज में गुरुवार को ‘महिला जन आक्रोश अभियान’ के तहत छात्रा एवं महिला संपर्क कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने छात्राओं एवं मातृशक्ति से संपर्क कर ‘नारी शक्ति वंदन’ से संबंधित पत्रक वितरित किया। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की आधी आबादी को नीति-निर्धारण की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदार बनाने के लिए  नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 में पारित हुआ था। पीएम ने सभी पार्टियों से, नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू करने के लिए संशोधन पर साथ देने की विनती भी की थी।

लेकिन, महिला विरोधी मानसिकता से भरे कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन ने एक बार फिर 17 अप्रैल को इस अधिनियम को लागू होने से रोक दिया। प्रस्ताव गिरने के बाद कांग्रेस, डीएमके, टीएमसी और सपा जैसी परिवारवादी पार्टियों के सदस्यों में खुशी से तालियां बजाई और उत्सव मनाया। नारी बहुत कुछ भुला सकती है, लेकिन अपने सम्मान पर हुए अपमान को कभी नहीं भूलेंगी। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष प्रीति गुप्ता, सभासद मीनू मौर्या, भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष लालसा भारद्वाज तथा रामानुज राय सहित अन्य लोग सम्मिलित रहे।

Popular Articles