
जमानियां (गाजीपुर) । हेतिमपुर स्थित सेंट मैरिज स्कूल के आईसीएसई व आईएससी बोर्ड का परिणाम गुरुवार को जारी हुआ।जिसमें कक्षा दसवीं की छात्रा प्राची सिंह 96 प्रतिशत पाकर प्रथम स्थान व 12 वीं साइंस ग्रुप में 93.80 प्रतिशत पाकर शगुन श्रीवास्तव प्रथम तथा कॉमर्स ग्रुप में अनुपम चतुर्वेदी 90.25 प्रतिशत पाकर प्रथम रहे।दसवीं कक्षा में छात्रा प्राची सिंह 96 प्रतिशत पाकर प्रथम व 95 प्रतिशत पाकर द्वितीय स्थान पर आर्यन गुप्ता व 94 प्रतिशत पाकर रेहान फजल तृतीय स्थान पर रहा।12 वीं साइंस ग्रुप में 93.80 प्रतिशत पाकर शगुन श्रीवास्तव प्रथम व 92.40 प्रतिशत पाकर आजीम रजा द्वितीय स्थान पर व 92 प्रतिशत पाकर अभिषेक कुमार तृतीय स्थान पर रहे।वही कॉमर्स ग्रुप में अनुपम चतुर्वेदी 90.25 प्रतिशत पाकर प्रथम स्थान व 90 प्रतिशत पाकर द्वितीय स्थान पर लक्ष्य कुमार श्रीवास्तव व 88.50 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान पर अवनीश गुप्ता एवं अदिति राय रही। विद्यालय के प्रधानाचार्य सिस्टर मिनी फ़िलिप ने कहा कि यह शत प्रतिशत रिजल्ट विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, धैर्य और समर्पण का शानदार परिणाम है। यह सफलता सिर्फ आपके प्रयासों का ही नहीं, बल्कि आपके माता-पिता और शिक्षकों के सहयोग व मार्गदर्शन का प्रतीक है। परिणाम की खुशी के मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।




