Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

डीएम–एसपी ने किया जिला जेल का निरीक्षण

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा गुरुवार को जिला जेल का स्थलीय निरीक्षण किये। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने जेल चिकित्सालय, महिला एवं पुरूष बैरक, रसोई घर का निरीक्षण किया। इसके साथ ही जेल में लगाये सीसी टीवी की जॉच किये। इसके बाद डीएम और एसपी ने चिकित्सालय में भर्ती कैदियों से बीमारियो का हाल पूंछा तथा उनके खान-पान एवं साफ-सफाई की जानकारी ली। जिला जेल के हवालात कार्यालय के स्टाक रजिस्टर की जांच की गयी, इसके पश्चात बारी-बारी से सभी बैरको का निरीक्षण किया गयां। बैरको में बन्दियो के कार्ड पर अगली पेशी की तारीख देखा गया। अधिकारियों ने कारागार में रसोई घर के निरीक्षण में रोज बनने वाले भोजन के मीनू की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि जेल के अन्दर मोबाइल व अन्य उपकरण न जाने पाये। बराबर चेंकिग अभियान चलाकर चेक किया जाय।

Popular Articles