
जमानियां (गाजीपुर) । तहसील में बिना पंजीयन के अधिवक्ता वेश भूषा में कार्य करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध बार एसोसिएशन सख्त हो गया है।अधिवक्ताओं की ओर से समिति गठित कर अभियान चला कर जांच किया जा रहा है।बुधवार को एसोसिएशन की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि बिना पंजीयन के तहसील में अधिवक्ता के रूप में कार्य कर रहे लोगों की जांच के लिए समिति के गठन का निर्णय से हुआ है।जांच समिति में अधिवक्ता अनिल कुमार राय को चेयरमैन व अवधेश प्रसाद,बृजेश सिंह,मुनेश सिंह,घनश्याम सिंह,मिथिलेश प्रसाद सिंह,संजय यादव,शमशाद राईन,अक्षय व आजाद खान को सदस्य बनाया गया।समिति में शामिल अधिवक्ता जांच करेंगे।अध्यक्ष अशोक सिंह ने अपील किया कि एसोसिएशन के अधिवक्ता इस अभियान को सफल बनायें व अपना अपना विधिक पहचान पत्र साथ में रखे और मांगे जाने पर समिति को दिखाये।




