Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

बीएसए को निरीक्षण में खामियां मिली

रेवतीपुर (गाजीपुर)। बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने 28 अप्रैल की रात में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रेवतीपुर का औचक निरीक्षण करने पहुंची। निरीक्षण के समय बालिकाएं भोजन करते हुए मिली। मौके पर कुल नामांकित बालिकाएं 68 के सापेक्ष मात्र 34 बालिकाएं उपस्थित पाईं गई। जिसपर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए बालिकाओं की उपस्थिति शत प्रतिशत करने के निर्देश दिए। ।निरीक्षण में वार्डन मंजू चौहान उपस्थित नहीं पाई गईं। जिसपर बीएसए ने स्पष्टीकरण तलब कर जवाब मांगा। फुल टाइम टीचर कुमारी साधना आकस्मिक अवकाश पर थी। मुख्य रसोईयां उपस्थित पाई गई तथा सहायक रसोईयां अनुपस्थित रही। इसके उपरान्त बच्चियों को परोसी गईं भोजन की गुणवत्ता की जांच की गई तत्पश्चात खाद्यान की उपलब्धता तथा उसकी गुणवत्ता की भी जांच की गई साथ ही बच्चियों के शैक्षणिक अधिगम स्तर को भी जाना। नामांकन कम होने पर कड़ी नाराज़गी व्यक्त करते हुए आगामी दिवसों में नामांकन बढ़ाने तथा शैक्षिक गुणवत्ता पर विषेश ध्यान देने के निर्देश प्रदान किए गए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट हिदायत दी है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर सम्बंधित का उत्तरदायित्व निर्धारीत किया जायेगा। इस मौके पर जिला समन्वयक बालिका शिक्षा हरिशंकर मौर्य उपस्थित रहें।

Popular Articles