
गाजीपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर 28 अप्रैल को सुलह-समझौता केन्द्र में अधिक से अधिक निस्तारण कराये जाने के लिए जिला जज धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय ने निरीक्षण किया । जनपद न्यायाधीश ने केन्द्र में आये हुए वादकारियों के बीच सुलह-समझौता कराया। मध्यस्थ अधिवक्ता को अधिक से अधिक वादों के निस्तारण करने हेतु प्रोत्साहित किया गया तथा उनकी समस्याओं के बारे भी जाना गया। सुलह-समझौता के तहत आम जन मानस मध्यस्थता के माध्यम से अपने वादों का सहज एवं सुलभ निस्तारण करा सकते है। जिसमें वैवाहिक विवाद, घरेलू हिंसा, दुर्घटना दावा, ऋण वसूली, सेवा विवाद बंटवारा सम्बंधी विवाद व शमनीय अपराधिक मामलों आदि से संबंधित वादों का निस्तारण सुलह-समझौता के माध्यम से करा सकते है। इस अवसर पर नीरज गोंड, सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अधिवक्तागण, मध्यस्थ अधिवक्तागण व वादकारीगण उपस्थित रहें।




