Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

पुलिस मुठभेड़ में तस्कर के पैर में लगी गोली

रेवतीपुर (गाजीपुर)। सुहवल पुलिस और स्वाट टीम ने तीन दिसंबर को कालूपुर मोड़ पर मुठभेड़ में बाइक सवार शातिर गौ तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसके कब्जे से एकतमंचा, एक खोखा बरामद किया है। बताया जाता है कि स्वाट प्रभारी दौरान रोहित मिश्रा टीमके साथ रजागंज क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। मुखबिर से सूचना मिली कि  एक पिकअप पर गोवंश लाद है। उसके पीछे बाइक सवार गहमर की तरफ जाने वाले हैं। इसी दौरान पिकअप आता दिखाई दिया। उसके आगे बाइक सवार दो तस्कर भी चल रहे थे। जब स्वाट टीम ने रुकने का इशारा किया तो पर तमंचे से फायर करते हुए गहमर की तरफ भागने लगे। इसके बाद टीम ने तत्काल सुहवल पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलते ही सुहवल प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र पाण्डेय टीम के साथ कालूपुर मोड घेराबंदी कर दिया। अपने घिरा देश तस्कर पुलिस टीम पर गोली चला दिया। पुलिस ने भी गोली चलाया। गोली एक तस्कर के पैर में लगी। जिससे वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी रेवतीपुर भेजा गया। जबकि एक अन्य तस्कर फरार हो गया। चालक पिकअप लेकर फरार हो गया। पुलिस के पूछताछ में घायल तस्कर ने अपना नाम नोनहरा निवासी सैफ बताया।

Popular Articles