Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

आनन्द त्रिपाठी ने किया अधिवेशन स्थल का निरीक्षण

गाजीपुर। ।कोआपरेटिव बैक इम्पलाइज यूनियन का 29 वां प्रान्तीय अधिवेशन 13 और 14 दिसम्बर को वाराणसी में आयोजित है। कोआपरेटिव बैक इम्पलाइज का प्रान्तीय अधिवेशन पहली बार पूर्वाचल में होने जा रहा है। यूनियन की वारणसी मण्डल के मण्डलीय मंत्री आनन्द कुमार त्रिपाठी ने आयोजन स्थल प्रताप पैलेश परेड कोठी वाराणसी पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने वाराणसी युनिट की तैयारियों को काफी उच्च स्तरीय बताते हुए वाराणसी युनिट के मंत्री नायब सिंह एवं उनके साथियों के प्रयास व मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि बाबा विश्वनाथ की नगरी में यह प्रान्तीय अधिवेशन कई मामलो में अपनी अलग पहचान प्रदर्शित करेगा।अधिवेशन में 16 बैंको के सम्बन्ध में समीक्षा व कर्मचारियों के वेतनमान पुनरीक्षण की प्रगति पर विचार ,जिला सहकारी बैंकों के कर्मचारियों के सी-69 वेतनमान पुनरीक्षण की प्रगति पर विचार,आयुक्त एवं निबन्धक के स्तर पर अन्य लम्बित मॉगों की समीक्षा एवं कार्यवाही पर विचार, पेंशन योजना सहित 15 एजेंडा पर विचार किया जायेगा। अधिवेशन के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सम्पर्क प्रमुख पूर्वी उत्तर प्रदेश मनोज एवं विशिष्ट अतिथि निबन्धन और पंजीयन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल होगे।अधिवेशन के पहले दिन की अध्यक्षता जिला सहकारी बैक वाराणसी की अध्यक्ष सुमन अजय राय करेंगी।श्री त्रिपाठी ने बताया कि कोआपरेटिव बैक कर्मचारियों के सबसे बड़े संगठन का धार्मिक नगरी वाराणसी मे होने वाले अधिवेशन मे भाग लेने वाले प्रतिनिधियो को काशी की गंगा आरती व बाबा विश्वनाथ का दर्शन लाभ भी मिलेगा। इस दौरान युनिट मंत्री नायब सिंह,संतोष सोनकर धर्मेंद्र दीक्षित, व अरूण सिंह आदि मौजूद रहे।

Popular Articles