Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

काली पट्टी बांधकर विरोध करते सचिव

रेवतीपुर (गाजीपुर)। स्थानीय ब्लाक मुख्यालय पर सोमवार को प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर ग्राम पंचायत अधिकारी/ ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के बैनर तले सचिवों ने शासन द्वारा आनलाइन उपस्थिति के विरोध में‌ ग्राम विकास अधिकारी एवं‌ एसोसिएशन के प्रदेश प्रवक्ता विनीत कुमार राय के नेतृत्व में काली पट्टी बांधकर धरना प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान सचिवों ने आज सांकेतिक तरीके से एक दिवसीय काली पट्टी बाँधकर अपने कार्य क्षेत्र में उतरे,और कामों का निपटारा काली पट्टी बांधकर किया।इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी संघ के प्रदेश प्रवक्ता एवं ब्लाक अध्यक्ष विनीत कुमार राय ने कहा कि‌ आनलाइन उपस्थिति शासन का यह निर्णय तानाशाहीपूर्ण है।उन्होंने कहा कि सचिवों का जिस तरह से शोषण किया जा रहा है,वह किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा।प्रदेश प्रवक्ता विनीत राय ने कहा कि सचिव अपने विभागीय कामों के अलावा अन्य कामों का बोझ उन्हें‌ दिया जा रहा है,बावजूद उसे निपटारे में‌ सचिव लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि शासन को‌ आनलाइन उपस्थिति का अपना निर्णय वापस हर हाल में लेना होगा।अन्यथा सभी पंचायत सचिव, ग्राम विकास अधिकारी अपने निजी वाहन का त्याग कर देंगे तथा 15 दिसंबर को ग्राम पंचायत का अपना सरकारी डोंगल सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को सुपुर्द कर देंगें। जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और अधिकारियों की होगी।उन्होंने कहा कि‌ इन 15 दिनों में शासन को‌ अपने निर्णय पर विचार कर हर हाल में इसे वापस लेना होगा,। शासन का यह निर्णय सरकारी कार्य में ही बाधा का कारण बन सकता है। इस मौके पर दीपक यादव,सुधीर सिंह,रजनीकांत पाण्डेय,संगीता कुशवाहा,दीपक सिंह यादव,जितेन्द्र यादव,प्रमोद यादव,रोहित कुमार, प्रदीप यादव,अजय यादव सहित अन्य कर्मचारी,अधिकारी मौजूद रहे।

Popular Articles