Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली

गाजीपुर। करंडा पुलिस और स्वाट टीम ने पहली दिसंबर को मैनपुर ताल में मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया। उसके कब्जे से एक तमंचा,एक खोखा तथा एक कारतूस बरामद किया है। बताया जाता है कि करण्डा थानाध्यक्ष राजनरायन और खिजिरपुर चौकी प्रभारी के साथ रात में चक्रमण कर रहे थे। उसी समय स्वाट प्रभारी रोहित कुमार मिश्रा ने करंड़ा थाना प्रभारी को सूचना दिया कि एक संदिग्ध व्यक्ति मैनपुर ताल बांध में दिखा है।इस सूचना पर पुलिस टीम ने देखा कि मैनपुर ताल बांध के पास एक व्यक्ति खड़ा है । इसके बाद एसओजी प्रभारी तथा बड़सरा चौकी प्रभारी ने घेराबंदी कर दिया। अपने को घिरा देख युवक पुलिस पर फायर कर दिया।अपने को बचाते हुए पुलिस ने भी गोली चलाया। गोली उसके पैरमें लगी। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के पूछने पर उसने अपना नाम इसी थाना के ब्रह्मणपुरा गांव निवासी आकाश कुमार गुप्ता बताया। सीओ सदर शेखर सेंगर ने बताया कि कुछ दिन पूर्व ब्रह्मणपुरा में गोली चली थी।उसमें यह शामिल था।  

Popular Articles