
कठवामोड (गाजीपुर)। नोनहरा थाना क्षेत्र फतेहपुर आठवां गांव निवासी सुभाष यादव का पुत्र रोहित यादव (17) अपने मित्र उगम यादव पुत्र अंगद यादव निवासी जल्लापुर, ओम सिंह पुत्र लालजी सिंह निवासी महुआरी तथा गोलू चौधरी पुत्र पोथी चौधरी के साथ चौरही गांव में दोस्त के घर निमंत्रण में गया था। रविवार की देर रात निमंत्रण से वापस लौटते समय शिवा पेट्रोल पंप के पास एक ढाबे पर रुक कर अपने मित्रों से बात कर रहा था। बताते है कि वहां पहले से कुछ लोग खड़े थे। उन्हे देखकर रोहित भागने लगा। रोहित के भागते ही पीछे से बाइक सवार दौड़ा कर उसे उठाकर ले गए। साथ में रहे मित्र रोहित को चारों तरफ ढूंढने लगे। जब उसका कहीं पता नहीं चला तो मित्रों ने इसकी सूचना कठवामोड पुलिस चौकी को दिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच। पुलिस भी उसकी तलाश करने लगी। करीब 11बजे रात में प्राइमरी स्कूल के खेत में पुलिस ने रोहित को पड़ा देखा। उसके शरीर पर चाकू से दस बार किया गया था । जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे ले लिया। घटना की जानकारी होने पर सुबह लोगों की भीड़ लग गई।रोहित दो बहन और एक भाई था। रोहित के पिता सुभाष यादव ने एक युवक के खिलाफ नामजद तहरीर थाने में दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष पाठक ने बताया कि तहरीर के आधार पर एक नामजद और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा। सीओ कासिमाबाद अनुभव राजर्षि ने बताया कि तहरीर मिली है। जांचकिया जा रहा है। जल्द ही घटना का कारण सामने आ जायेगा।




