Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

ग्रामीणों ने तीन बदमाशों को पकड़कर खूब कूटा

कठवामोड (गाजीपुर)। नोनहरा थाना के पारा गांव में रविवार को दो पक्षों के झगड़े के बाद एक पक्ष की ओर से बाहर से आये तीन युवको ने दुसरे पक्ष के दो भाइयों को पीट दिया। इसे गुस्साएं ग्रामीणों ने दौड़ाकर तीनों युवकों को पकड़कर खंभे में बांधकर जमकर धुनाई कर दिया। जानकारी होने पर कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद तीनों युवकों को अपने साथ थाने ले आयी। बताया जाता है कि पारा गांव निवासी फखरुद्दीन उर्फ पप्पू, नसीमुद्दीन उर्फ सोनू दोनों भाई है। जो टेंट हाउस का काम करते हैं। शनिवार को पास के ही गांव में शादी में टेटं लगाने जा रहे थे। किसी बात को लेकर पडोसी मुस्तफा का पुत्र जीशान से कहासुनी हो  गई थी। इसके बाद दोनों भाई अपने काम पर चले गये। बताते है कि एहसान झगड़ा करने के लिए बाहर से तीन युवकों को बुलाकर अपने घर में रखा था। सुबह जैसे ही दोनों भाई टेंट का सामान लेकर वापस लौटे तो पड़ोसी के घर में छिपकर बैठे तीनों लड़के राड और हॉकी से लेकर आये और दौड़ाकर मारने लगे। इससे दोनों भाई गंभीर रुप से घायल हो गये। घायल फखरुद्दीन चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों का आते देख तीनों बदमाश भागकर घर में घुस गए। इस घटना की जानकारी ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर एहसान खान और जीशान खान को गिरफ्तार कर साथ में बदमाशों की गाड़ी जिसे लोगों ने ईटा पत्थर से क्षतिग्रस्त कर दिया था।पुलिस गाड़ी सहित तीनों को थाने ले गई। बताते है कि ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि पांच बदमाश मुस्तफा के घर में अभी छिपे हैं। लेकिन गांव वालों की बात पुलिस अनसुनी करके चली गयी। पुलिस के जाने के बाद गांव के सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए ।कुछ देर बाद एक बदमाश उसके घर से बाइक लेकर निकला। गांव वालों ने घेर लिया और पीटना शुरू किया तो उसने बताया कि घर के अंदर दो लोग और हैं। गुस्साएं ग्रमीण घर के अंदर घुसकर दोनों को पकड़ कर बाहर लाये। इसके बाद तीनों को खंभे में बांधकर कुटाई करने लगे। इस घटना के बाद वहां हजारों ग्रामीण इकट्ठा हो गये। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संतोष पाठक पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये। पुलिस काफी जद्दोजहदके बाद ने तीनों बदमाशों को गाड़ी में बैठा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ कासिमाबाद, थानाध्यक्ष बिरनो अजय यादव, इंस्पेक्टर कासिमाबाद नंद तिवारी, इंस्पेक्टर मुहम्मदाबाद प्रमोद सिंह, इंस्पेक्टर सदर कोतवाली महेंद्र सिंह, एसडीएम सदर, तहसीलदार मौके पर पहुंच गये। ग्रामीणों का कहना था कि सुबह में पुलिस घर के भीतर से बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया होता तो यह घटना नहीं होती। बदमाशों की पिटाई से दोनों भाई को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भरती कराया गया है। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है । एएसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने बताया कि छह हमलावरों से पूछताछ जारी है। घायल टेंट संचालक दो सगे भाइयों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। घायल टेंट संचालक के पिता की तहरीर पर विधिक कार्रवाई पुलिस करने में जुटी हुई है।

Popular Articles