Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

अनियंत्रित जीप पेड़ से टकराई, पांच घायल

रेवतीपुर (गाजीपुर)। सुहवल थाना के ढढनी मार्ग पर रविवार को अंधारीपुर की तरफ जा रही सवारियों से भरी तेज रफ्तार जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। घटना के बाद वहां ग्रामीणों की भीड़लग गई। इस हादसे में पांच लोग गंम्भीर रूप से घायल हो गये। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को एम्बुलेंस से रेवतीपुर सीएचसी भेंजवाया।बताया जाता है कि अंधारीपुर गाँव में एक मांगलिक कार्यक्रम में‌ हरिकीर्तन रामायण पाठकर ये सभी लोग जीप से वापस गाँव रेवतीपुर जा रहे थे। गांव के आगे जीप की रफ्तार तेज होने के कारण चालक अपना संतुलन खो बैठा और जीप लहराती हुई सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतना तेज था कि जीप का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों को लगा कि कोई धमाका हो हुआ है।ग्रामीण वहां दौड़कर पहुचे।दुर्घटना के बाद जीप सवार चीखन चिल्लाने लगे।ग्रामीणों ने जीप में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पहुलिस मौके पर पहुंच गई।सभी घायलों को रेवतीपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।घायलों में राज नरायन राय (58),सौरभ (33),संत नरायन पांडेय (57),नेपाली चौरसिया (51) तथा जीप चालक गुड्डू यादव (40) वर्ष है।पुलिस ने उनके परिजनों को जानकारी दे दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र पांडेय ने बताया कि हादसे में जख्मी‌ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है,बताया कि गाड़ी का ब्रेक फेल होने से यह हादसा हुआ है। एसओ ने बताया कि यह तो संयोग रहा कि यह घटना आबादी वाले इलाके में नहीं हुई अन्यथा आज बडी घटना हो सकती थी।

Popular Articles