Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

चार दिन काला फीता बांधकर कार्य करेंगे सचिव

गाजीपुर। सदर ब्लाक सभागार में ग्राम पंचायत अधिकारी ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें ऑनलाइन उपस्थिति का विरोध एवं अन्य विभागों के कार्य उच्चाधिकारियों द्वारा भय का वातावरण बनाकर सचिवों पर दबाव डालकर काम कराने की बढ़ती प्रवृत्ति पर रोष व्यक्त किया गया। इसके बाद प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर पहली दिसंबर से चार दिसंबर तक विरोध स्वरूप काला फीता बांधकर कार्य करने का निर्णय लिया गया।सत्याग्रह के अगले चरण में मुख्यमंत्री को पत्रक देने एवं सुनवाई न होने की दशा में कार्य बहिष्कार का निर्णय सामूहिक रूप से लिया गया। बैठक में  समन्वय समिति के अध्यक्ष सूर्यभानु राय, कार्यकारी अध्यक्ष बैजनाथ तिवारी, मंत्री पवन पांडे, विनीत राय,मनोज यादव, जयप्रकाश पांडेय, कंचन कुमार जायसवाल,शिवप्रकाश त्रिपाठी,शशि राय,अरुण पांडेय, चंद्रिका प्रसाद, रमेशचंद्र प्रथम, रमेशचंद्र द्वितीय, अजीत गौतम, अवनीश, लाल बहादुर शास्त्री, रिंकू कश्यप, कमलेश जायसवाल, नितेश रावत, राजीव शर्मा, शैलेन्द्र सहित कोर कमेटी के समस्त सदस्य उपस्थित थे।

Popular Articles