Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

एनसीसी केवल प्रशिक्षण ही नहीं बल्कि एक जीवन पद्धति है

सादात (गाजीपुर)। बापू इंटर कालेज, समता पीजी कालेज और श्री महंत शिवदास उदासीन इंटर कॉलेज में रविवार को एनसीसी का 78वां एनसीसी दिवस राष्ट्र प्रेम और गर्व की भावना के साथ मनाया गया। समता कालेज के प्रबंधक इं. सभाजीत यादव ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े वर्दीधारी युवा संगठन के रूप में एनसीसी अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्र सेवा का स्तंभ बना हुआ है। एनसीसी का लक्ष्य युवाओं में चरित्र, सौहार्द, धर्मनिरपेक्षता, निस्वार्थ सेवा और आत्मविश्वास जैसे मूल्यों को विकसित करना है, ताकि वे समाज और राष्ट्र निर्माण में सार्थक योगदान दे सकें। बापू इंटर कालेज के प्रबंधक सुशील सिंह ने कहा कि एनसीसी केवल प्रशिक्षण ही नहीं बल्कि एक जीवन पद्धति है। यह युवाओं में एकता, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करती है। इस अवसर पर बापू इंटर कालेज के 105, श्री महंत शिवदास उदासीन इंटर कॉलेज के 105 और समता पीजी कालेज के एक प्लाटून में शामिल 55 कैडेटों ने मार्च पास्ट किया। साथ ही समीप स्थित मंदिर और कालेज परिसर में साफ सफाई करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान समता कालेज के एन.ओ. कैप्टन डॉ. अशोक कुमार कुशवाहा, एसएमएसयू इंटर कॉलेज के कैप्टन सर्वेश यादव, बापू इंटर कालेज के लेफ्टिनेंट शुभम सिंह के साथ ही सार्जेंट जाह्नवी तिवारी, काजल वर्मा, तन्नू, आरती यादव, मनीषा प्रिया, शगुन, अंकुर यादव, एसयूओ अमन यादव, अमित यादव, आरजू यादव, अर्पिता, कनक, सूर्यप्रताप, प्रियांशु, गरिमा राय, गौरी कुमारी के साथ ही तीनों कालेजों के समस्त कैडेट्स मौजूद रहे।

Popular Articles