
दिलदारनगर (गाजीपुर) । पुलिस व एएनटीएफ की टीम ने बिहार हेरोइन लेकर जा रहे चार तस्करों को शुक्रवार की रात रेलवे स्टेशन गेट गेट के डाकघर के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर इनके कब्जे से 412 ग्राम हेरोईन व एक बाइक व चोर मोबाइल के साथ दो हजार पचीस रुपए बरामद किया है। बरामद हेरोइन की कीमत 80 लाख रूपये आंकी गई है।ये चारों हेरोइन लेकर बिहार बेचने जा रहे थे। थाना निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को थाना एएनटीएफ के प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र नाथ सिंह एवं थाना के उप निरीक्षक सत्य नारायण शुक्ला पुलिस टीमके साथ चक्रमण के दौरान बाइक सवार चोर तस्कर को पकड़ा। उनकी तलाशी लेने पर हेरोइन के साथ बाइक ,चार मोबाइल व कुछ पैसे नकद बरामद हुआ। पुलिस के पूछताछ में पकड़े गये तस्करों ने अपना नाम बिहार के मठिया मोड नई बाजार थाना बक्सर निवासी धर्मेन्द्र कुमार, सेमरी थाना के दुल्लहपुर निवासी विपिन पासवान, नई बाजार कस्बा निवासी दिव्यांशू प्रसाद तथा दिलदारनगर थाना के चित्रकोनी निवासी साहिल खान बताया। तस्करों ने पुलिस को बताया कि गाजीपुर के शेरु खां के एक व्यक्ति से सस्ते दाम में हेरोइन खरीद कर बक्सर बिहार में ले जाकर बेचते है और पैसे को आपास मे बांट लिया जाता है।




