Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल,चार गिरफ़्तार

जमानियां (गाजीपुर) । कोतवाली के खिजिरपुर अलीनगर गांव में अधेड़ को गोली मारने की घटना में नामजद आरोपी अरबाज अली डिग्री इलायचीपुर रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की रात पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। उसके दाहिने पैर में गोली लगी। उसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। जबकि चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक पिस्टल, एक तमंचा ,एक खोखा कारतूस, दो कारतूस बरामद हुआ। जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी राम सजन नागर और उप निरीक्षक बृजेश्वर यादव पुलिस टीम के साथ ग्राम डिग्री इलायचीपुर रेलवे स्टेशन के पास चक्रमण कर रहे थे। इसी दौरान रात में पांच लोग पैदल रेलवे स्टेशन की तरफ जाते दिखाई दिए  । संदिग्ध होने पर पुलिस ने उन्हे रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखते ही ग्राम खिजिरपुर अलीनगर निवासी अरबाज अली को पकड़ने का प्रयास किया। वह भागने लगा। भागते समय उसने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने जवाबी फायर किया। जिसमें अरबाज के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया। पुलिस ने भाग रहे चार बदमाशों को घेराबंदी करके धर दबोचा। पूछताछ में चारों ने अपना नाम खिजिरपुर अलीनगर निवासी शमसेर अली,मेराज,सरफराज तथा दिलशाद बताये।

Popular Articles