
मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)।युवा कल्याण विभाग की ओर से ग्रामीण खेल लीग के तहत विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन शुक्रवार को अष्ट शहीद इंटर कॉलेज में किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अवधेश राय ने 100 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया । प्रतियोगिताओ में खिलाड़ियों की प्रतिभागिता लगभग 800 से अधिक रही। सब जूनियर बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में अरुण राजभर प्रथम, 800 मीटर में बृजेश पाल प्रथम रहें।100 मी बालिका वर्ग में प्रीती कुमारी प्रथम, 800 मीटर में विदुषी पाण्डेय प्रथम रही। वहीं जूनियर वर्ग बालक वर्ग 100 मीटर में इंद्रजीत पाल, 200 में सूरज यादव, 400 में रामप्रकाश चौरसिया,1500 मीटर में संजीत यादव प्रथम रहें। वहीं जूनियर महिला वर्ग 100 मीटर में खुशी गिरी, 200 व 400 मीटर सोनमती कुमारी बिंद, 800 मीटर में अंशु प्रथम रही। सीनियर बालक 100 मीटर में अंगद कुमार भारती, 200 मीटर मे राधेश्याम बिंद,400 मीटर अंकित यादव,1500 मीटर में मिथिलेश बिंद, सीनयर बालिका 100 मीटर में रीना कन्नौजिया प्रथम, सोनी चौधरी द्वितीय, अर्चना तृतीय रही ।वॉलीबॉल की सब जूनियर व सीनियर वर्ग में हाटा प्रथम, जूनियर में शेरपुर ने बाजी मारी। खो खो बालिका वर्ग में अष्ट शहीद इंटर कॉलेज की टीम ओवरआल प्रथम रही। फुटबॉल में सब जूनियर व सीनियर में पखनपुरा वही रेवतीपुर की टीम उपविजेता रही। समापन प्रधानाचार्य शिवशंकर गिरी ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया। इस अवसर पर राजन प्रजापति जिला संयोजक, खंड विकास अधिकारी यशवंत कुमार राव, जिला युवा कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार, क्रीड़ा अधिकारी अरविन्द यादव, सामाजिक कार्यकर्ता विनोद राय, युवा जनप्रतिनिधि अनूप राय, नोडल अधिकारी रवि शंकर प्रसाद, वकार खान, चंद्रकांत यादव, किशनचंद , अजीत कुमार पाण्डेय,दिवाकर यादव, मनोज,प्रमोद,शिवानंद आदि उपस्थित रहे।




