
गाजीपुर। पुलिस लाइन के क्रिकेट ग्राउड में क्रिटिकल गैप्स व विधायक निधि से लगाई गई उच्च क्षमता वाली लाइट/फ्लड लाइट का 26 नवंबर को एमएलसी विशाल सिंह चंचल, जिलाधिकारी अविनाश कुमार तथा पुलिस अधीक्षक डा.ईरज राजा ने लोकार्पण किया।पुलिस लाइन क्रीड़ास्थल में क्रिटिकल गैप्स व विधायक निधि के योजना से चार नग उच्च क्षमता वाली लाइट/फ्लड लाइट लगाया गया है।

पुलिस कर्मियों के शारीरिक स्वास्थ्य, खेल भावना तथा टीम वर्क को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निर्मित यह मैदान विभाग के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि खेल न केवल तनाव को कम करते हैं, बल्कि पुलिस बल में अनुशासन, समन्वय और आपसी सहयोग की भावना को भी मजबूत करते हैं। पुलिसकर्मियों के मनोबल वृद्धि का महत्वपूर्ण माध्यम बताया ।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, प्रतिसार निरीक्षक एवं अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।




