Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

जिलाध्यक्ष मिथिलेश और सचिव बने इंद्रजीत

गाजीपुर । जूनियर इंजीनियर संगठन विद्युत विभाग का चुनाव 26 नवंबर को अंधऊ स्थित संगठन भवन कार्यालय में हुआ। चुनाव अधिकारी की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया में संगठन के पदाधिकारियों, सदस्यों और पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से चुनाव कराया गया । जिसमें जिला अध्यक्ष मिथलेश यादव , जिला सचिव-इंद्रजीत कुमार, उपाध्यक्ष शैलेन्द्र ओझा,संगठन सचिव अमित शेखर सिंह,प्रचार सचिव आशीष कुमार यादव,वित्त सचिव सहेंद्र कुमार,लेखा निरीक्षक आशीष कुमार,मंडल सचिव रवि राव,मंडल अध्यक्ष तपस कुमार,मिथिलेश कुमार यादव को संगठन ने सर्वसम्मति से दूसरी बार जिला अध्यक्ष चुना है। उनके चयन के बाद उपस्थित सदस्यों ने उन्हें बधाई दी और संगठन को मजबूत बनाने की उम्मीद जताई।नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि वे संगठन के हितों, सदस्यों की समस्याओं के समाधान और कार्यस्थल की पारदर्शिता को प्राथमिकता देंगे।

Popular Articles