Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

डीएम अविनाश कुमार ने बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

गाजीपुर। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के तहत विधानसभा क्षेत्र-378 मोहम्मदाबाद के तीन बीएलओ को अपने बूथ के मतदाताओं को शत-प्रतिशत गणना प्रपत्र वितरित कर समयबद्ध तरीके से प्रपत्र संकलन करने तथा प्रपत्र को पूर्णतः डिजिटाइज करने पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने उन्हे अंगवत्रम एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में प्राथमिक विद्यालय शेरपुर खुर्द के बूथ संख्या-338 के बीएलओ0 पंकज कुमार राय (शिक्षा मित्र), प्रा0 विद्यालय रसूलपुर के बूथ संख्या-298 की बीएल ओ  सीमा यादव (शिक्षा मित्र),  प्राथमिक विद्यालय कठार के बूथ संख्या-323 की बीएलओ विनीता राय  (आँगनबाड़ी) ने अपने बूथ के मतदाताओं को शत -प्रतिशत गणना प्रपत्र वितरित कर समयबद्ध तरीके से प्रपत्र एकत्रित करने तथा उन्हें प्रपत्र को पूर्णतः डिजिटाइजेशन कर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। उनके इस उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए जिलाधिकारी ने उन्हें अंग वशत्रम एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। 

जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में एसआईआर की प्रकिया चल रही है जनपद में 29.50 लाख मतदाता है जो ड्राफ्ट एलेक्टोरोल में पब्लिश किये गये थे। जिसमे से 11.50 लाख मतदाताओ का एसआईआर प्रक्रिया में गणना प्रपत्र डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होने बताया कि एसआईआर पक्रिया में लगे बी एलओ बेहतर कार्य कर रहे हैं। अच्छे कार्य करने वाले बीएलओ को सम्मानित भी किया जा रहा है, यदि कही पर किसी बीएलओ को कोई समस्या आ रही है तो उसके लिए सम्बन्धित उपजिलाधिकारी, एई आरओ, सुपरवाईजरो को सख्त निर्देश दिये गये है कि वे बीएलओ को सपोर्ट करे, यदि कोई टेक्निकल समस्या आर रही है तो अतिरिक्त अध्यापको एवं पंचायत सहायकों की मदद लेकर कार्य पूर्ण कराये तथा बीएलओ को जितना हो सके सपोर्ट करे, क्योकि यह लोक तंत्र को मजबूत करने के लिए पूरे जनपद का काम है। उन्होने निर्देश दिए कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम से जुड़े सभी बीएलओ एवं संबंधित कार्मिक आपसी समन्वय के साथ मतदाताओं से गणना प्रपत्र प्राप्त कर निर्धारित समयसीमा में उनका शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0 रा0) / उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी देवी प्रसाद सिंह उपस्थित थे।

Popular Articles