Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

जिला जज ने जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

गाजीपुर। राष्ट्रीय लोक अदालत 13 दिसंबर को होगा।इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जनपद न्यायालय की ओर से एक जागरूकता रैली निकाली गयी। जागरुकता रैली को जिला जज धर्मेंद्र पांडेय ने जनपद न्यायालय के गेट से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । इस मौके पर जिला जज धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय,  अपर जिला सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विजय कुमार व समस्त न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्ता, पैरा लीगल वॉलंटियर्स, पुलिसकर्मी, न्यायालय कर्मी तथा अन्य लोग उपस्थित रहे। रैली के द्वारा आमजनमा को राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूक किया गया। सबके लिए न्याय चले, निर्धन से मिलने। लोक अदालत का है नारा कृ ना कोई चिंता, ना कोई हारा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य आम जनता को सरल, सुलभ और निःशुल्क न्याय उपलब्ध कराएं।

Popular Articles