Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

एसडीएम ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया

गाजीपुर।विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के तहत विधानसभा क्षेत्र-378 गाजीपुर के टॉप 20 बीएलओ को उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद हर्षिता तिवारी ने सम्मानित किया।हर्षिता तिवारी  ने बीएलओ शाहेनुर अंसारी, मो0 जफर, कुबेर सिंह यादव, मोहन प्रधान, रामदुलायी, पुष्पादेवी गुप्ता, विजय राम बिन्द, शिवान्दराय, रूबिना गुलनार, जासीम अंसारी, दिग्विजय पाण्डेय, अशोक सिंह, संजू देवी, नवीनचंद्र श्रीवास्तव, अनिता सिंह, सुनिता देवी, निर्मला, विनिता राय, मनीष यादव एवं पंकज कुमार राय ने अपने बूथ के  मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित कर समयबद्ध तरीके से प्रपत्र एकत्रित किए तथा उन्हें बीएलओ ऐप पर पूर्णतः डिजिटाइज कर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। उनके इस उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए उप जिलाअधिकारी हर्षिता तिवारी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।इस अवसर पर उन्होंने निर्देश दिए कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम से जुड़े सभी बीएलओ एवं संबंधित कार्मिक आपसी समन्वय के साथ मतदाताओं से गणना प्रपत्र प्राप्त कर निर्धारित समयसीमा में उनका डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करें।

Popular Articles