Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

सत्यदेव इंटरनेशनल में सोलो डांस और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन

गाजीपुर। सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल में छात्रों में निहित आंतरिक कौशल और उनकी विशेष प्रतिभाओं को निखारने के लिए सोलो सॉन्ग, सोलो डांस और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य श्री गांधी इंटर कॉलेज ढोतारीं के प्रधानाचार्य छविनाथ मिश्रा ,विशिष्ट अतिथि आरएसएस जिला संचालक जयप्रकाश ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करके किया गया। फैंसी ड्रेस से प्रतियोगिता का आरंभ हुआ। जिसमें प्री प्राइमरी से कर्मवीर हाउस प्रथम, सब जूनियर से अंबेडकर हाउस प्रथम,जूनियर से कर्मवीर हाउस प्रथम, सीनियर से विवेकानंद हाउस प्रथम रहा। तत्पश्चात सोलो सॉन्ग कंपटीशन में प्री प्राइमरी से सरदार पटेल हाउस प्रथम ,सब जूनियर केटेगरी से, सरदार पटेल हाउस प्रथम, जूनियर केटेगरी से विवेकानंद हाउस प्रथम, सीनियर केटेगरी से अंबेडकर हाउस प्रथम, तथा सोलो डांस कंपटीशन में सब जूनियर केटेगरी से अंबेडकर हाउस प्रथम,जूनियर केटेगरी से विवेकानंद हाउस प्रथम एवं सीनियर केटेगरी से ग्रीन हाउस प्रथम रहे। 

बाल दिवस के दिन एनुअल फेट और विज्ञान प्रदर्शनी का परिणाम घोषित किया गया।  जिसमें सभी विजेता प्रतिभागियों को मेडल और सर्टिफिकेट दिया गया। सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस की निदेशक  डॉ प्रीति सिंह एवं प्रबंध निदेशक प्रोफेसर सानंद सिंह ने बच्चों को शुभकामनाएं दिए। उन्होंने कहा कि सभी अभिभावक जो हम लोगों पर विश्वास करते हैं और अपने बच्चों को हमारी जिम्मेदारी पर छोड़ते हैं तो हमें उनके विश्वास को टूटने नहीं देना है।डॉ प्रीती सिंह ने बच्चों को भविष्य में गाने की कला को बढ़ाने के लिए प्रेरित की। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रसेन तिवारी ने सर्वप्रथम संविधान दिवस की बधाई देते हुए सबका आभार व्यक्त किया। इस मौके पर दिग्विजय उपाध्याय,विद्यालय के उप प्रधानाचार्य आवेश कुमार, कोऑर्डिनेटर अमित सिंह, सीसीए हेड श्रेया सिंह, भोली त्रिपाठी, अंकित मिश्रा, सुष्मिता यादव रहे। निर्णायक मंडल में त्रिलोकी नाथ दुबे तथा श्रेया सिंह थे। संचालन स्कूल कैप्टन कंदर्प तिवारी, एवं हेड गर्ल आयुषी राय ने किया।

Popular Articles