
गाजीपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार ने 26 नवंबर को जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम गोदाम का मासिक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होने ईवीएम एवं वीवी पैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, सुरक्षा कार्मिकों की तैनाती और सुरक्षा मानकों की समीक्षा की । जिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम में लगे सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल की जांच करते हुए संतोष व्यक्त किया । इस अवसर पर दिनेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) तथा सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी उपस्थित रहे ।




