Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

काली पट्टी बांधकर धरना पर बैठे यूपीएमएसआरए के सदस्य

गाजीपुर। केंद्र सरकार द्वारा मजदूरों के अधिकारों और कार्य सुलभ 44 श्रम कानूनों को चार श्रम संहिताओं में बदलने और 21 नवंबर को इसे लागू करने के मजदूर विरोधी निर्णय के विरोध में बुधवार को यूपीएमएसआरए व अखिल भारतीय किसान सभा तथा सीटू के सदस्यों ने सरजू पांडेय पार्क में बांह पर काली पट्टी बांधकर धरना प्रदर्शन किया। इन संहिताओं को तत्काल वापस लेने की मांग की। एके. जैन ने कहा कि ये चार श्रम कोड कंपनी मालिकों को ठेका मजदूरी की खुली छूट के साथ बिना किसी कारण छटनी और शोषण का अधिकार प्रदान करता है, जिसका तमाम ट्रेड संगठन लगातार तीन दिन से विरोध कर रहें हैं। अखिल भारतीय किसान सभा योगेंद्र यादव ने किसानों एवं मजदुरों के विरूद्ध हो रहे तमाम प्रयासों की भर्तसना की। इसके बाद अपनी मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय के माध्यम से प्रधानमंत्री को दिया। इस मौके पर ईश्वर लाल गुप्ता, आरएम. राय एसके. राय, आशीष राय, शिवम गुप्ता, कृष्णा शर्मा,  सुधीर राय, विकास वर्मा, विनित शर्मा, सर्वेश मिश्रा, अर्पित गुप्ता, सौरभ शर्मा, राकेश तिवारी, निकेत तिवारी, राकेश तिवारी, शुभम चौरसिया उपस्थित थे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चंदन राय और संचालन जिला सहमंत्री सुधीर राय ने किया।

Popular Articles