Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

एसपी ने संविधान दिवस पर पुलिस कर्मियों को दिलाई शपथ

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा.ईरज राजा ने 26 नवंबर को पुलिस लाइन क्वार्टर गार्द में”संविधान दिवस” पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया एवं राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई । एसपी डा. ईरज राजा ने बताया कि 26 नवंबर 1949 का दिन आजाद भारत के इतिहास का बड़ा ऐतिहासिक दिन था । इसी दिन संविधान बनकर पूरा हुआ और उसे अपनाया गया ।

इसी दिन की याद में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है । उन्होने कहा कि संवैधानिक मूल्यों के प्रति नागरिकों में सम्मान की भावना को बढ़ावा देने के लिए यह दिवस मनाया जाता है । इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे ।

Popular Articles