Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

माऊरबोझ ने रसूलाबाद टीम को हराकर ट्राफी जीता

मरदह (गाजीपुर)।क्षेत्र के बेलसड़ी गांव में मंगलवार को सतगुरु सीतादास ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में कई टीमों ने भाग लिया।प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला माऊरबोझ व रसूलाबाद के बीच काफी रोमांचक हुआ। पहले टास जीतकर बल्लेबाजी करते हुए माऊरबोझ की टीम ने 8 ओवर में 2 विकेट खोकर 113 रन का लक्ष्य निर्धारित किया। इसके बाद रसूलाबाद टीम ने 8 ओवरों में 7 विकेट खोकर 87 रन पर ही सिमट गई। 26 रन से मऊ जिले के माऊरबोझ की टीम ने जीत दर्ज करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया।आयोजक मंडल ने विजेता टीम को 20 हजार रूपए का चेंक सहित ट्राफी प्रदान किया। उप विजेता टीम 10 हजार रुपए का चेंक व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार रसूलाबाद के रबाडा को मिला। जिसने पूरे मैच में 19 विकेट तो फाइनल मैच में अकेले दो छक्के के साथ 16 रन बनाए थे। जिसे साईकिल देकर सम्मानित किया गया।वहीं दूसरी ओर मैन ऑफ द मैच माऊरबोझ के धीरज शर्मा को मिला जिसने अकेले पांच छक्के व दो चौके के साथ 50 रन के साथ तीन विकेट भी प्राप्त किया था। जिसे स्टैंड पंखा इनाम में प्राप्त हुआ।इस मौके पर ग्राम प्रधान अर्चना भारती,उपेन्द्र कुमार,अमित सिंह,सत्यप्रकाश,सोनू,अभय,मनोज,अजय राजभर,नाहर सिंह,अभिषेक सिंह,सुनील सिंह आदि मौजूद रहे।

Popular Articles