
गाजीपुर। केंद्र सरकार द्वारा मजदूरों के अधिकारों और कार्य सुलभ 44 श्रम कानूनों को चार श्रम संहिताओं में बदलने और 21 नवंबर को इसे लागू करने के मजदूर/कर्मचारी विरोधी निर्णय के विरोध में यूपीएमएसआरए के सदस्यों ने सरजू पांडेय पार्क में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। इन चार श्रम संहिताओं के दुष्परिणामों पर चर्चा करते हुए केंद्र सरकार से इन संहिताओं को तत्काल वापस लेने की मांग की। इसके बाद मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय के माध्यम से प्रधानमंत्री को सौंपा गया। विरोध प्रदर्शन में एमपी राय, ज्योतिभुषण, संजय विश्वकर्मा, आरएम. राय, मों. अफजल, आशिष राय, शिवम गुप्ता, आनंद जायसवाल, रामजीत शर्मा, कृष्णा शर्मा, आरपीएस. यादव, सुधीर राय, विकास वर्मा, अमरनाथ श्रीवास्तव, राजू चौरसिया सहित सदस्य रहे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चंदन राय और संचालन जिला मंत्री मयंक श्रीवास्तव ने किया।




