Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

लूर्दस कानवेंट में मनाया गया एनसीसी दिवस

गाजीपुर। लूर्दस कानवेंट बालिका इण्टर कालेज में 28 यूपी गर्ल्स बटालियन के एनसीसी कैडेट्स ने एनसीसी दिवस सप्ताह मनाया।इस मौके पर छात्राओं ने पेंटिंग, निबन्ध, वाद -विवाद एवं कविता प्रतियोगिता में भाग लिया। इसके बाद छात्राओं ने एनसीसी गीत गाकर अपने जज्बे और हौसलों के साथ कर्तव्य पथ पर अनुशासन और एकता के साथ चलने का संकल्प लिया ।इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य सिस्टर मर्सिया, विद्यालय की पूर्व कैप्टन रीता सिंह, एएनओ लेफ्टिनेंट पूनम वर्मा तथा एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे।

Popular Articles