Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

सपाइयो ने मनाया राजनारायन की जयंती

गाजीपुर। समता भवन कार्यालय पर राजनारायन जी की जयंती जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र प्रताप यादव की अध्यक्षता में माल्यार्पण एवं विचार गोष्ठी हुई। गोष्ठी में पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि राजनारायन ने आम आदमी की खातिर एक दो नहीं बल्कि 17 साल जेल में गुजार दिए। ऐसा कोई मुद्दा नहीं रहा, जिस पर राजनारायण ने आवाज न बुलंद की हो। आजाद भारत में जब अंग्रेजियत बढ़ रही थी तब अंग्रेजी हटाओ आंदोलन शुरू किया। बनारस हिदू विश्वविद्यालय से शुरू इस आंदोलन को देश भर में फैला दिया। उन्होंने कहा कि राज नारायण का निधन 69 साल की उम्र में हुआ, लेकिन इस सात दशक के जीवनकाल में वह 80 बार जेल गए। इसमें तीन साल आजादी के पहले और 14 साल आजादी के बाद। उनकी जेल यात्राएं ये बताती हैं कि वह आम जन के सरोकारों से किस हद तक जुड़े रहे। अन्य वक्ताओं ने कहा कि राज नारायण ने एक ओर जहां कांग्रेस की सबसे ताकतवर नेता इंदिरा गांधी को कोर्ट और चुनाव दोनों में हराया। उन्होंने दलितोद्धार के लिए बड़ा आंदोलन चलाया। काशी विश्वनाथ मंदिर में दलितों का प्रवेश उन्होंने ही कराया। गोष्ठी में आत्मा यादव,आजाद राय,जगत मोहन बिंद,सुग्गु यादव, कृष्णा यादव अशोक कुमार बिद, अरुण कुमार श्रीवास्तव, आदि  मौजूद थे। संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

Popular Articles