
दुल्लहपुर (गाज़ीपुर)। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के धर्मागतपुर गांव के पोपरहा मौजे में सुबह पुरानी जमीनी विवाद को लेकर हुए विवाद के दौरान श्रीराम चौहान (65) की गिरने से मौत हो गई। घटना से गांव में अफरा तफरी मच गयी।इस मामले में श्रीराम चौहान के बेटे रंजीत चौहान ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि घन्नी चौहान, सुधिराम चौहान, संदीप उर्फ लाल चौहान, जीवोध राम चौहान, प्रमोद चौहान सहित कुछ अन्य लोग उसके पिता को खेत में काम करते समय लाठी-डंडों से मारने-पीटने लगे। गंभीर हालत में उन्हें स्वास्थ्य केंद्र बिरनो ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थानाअध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।




