Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

पीयूष राय ने शहीद द्वार का किया लोकार्पण

भांवरकोल (गाजीपुर)। क्षेत्र के रेवसड़ा गांव में रविवार को 1971 के भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिक रामचंद्र मिश्र के 54वें शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर अमर शहीद की स्मृति में निर्मित शहीद द्वार का लोकार्पण भाजपा युवा नेता पीयूष राय तथा विशिष्ट अतिथि सत्यदेव कॉलेजज के निदेशक डॉ. सानंद सिंह ने फीता काटकर किया। पीयूष राय ने कहा कि देश की सुरक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों के कारण ही हम सभी सुरक्षित जीवन जीते हैं। गाजीपुर की धरती सदैव वीरों की कर्मभूमि रही है। उन्होंने सुझाव दिया कि क्षेत्र में एक ऐसी समिति का गठन किया जाना चाहिए, जो प्रत्येक गांव में शहीदों की मूर्तियां अथवा तोरणद्वार स्थापित करने का कार्य अपने स्तर से पूरा करे। डॉ. सानंद सिंह ने कहा कि देश की रक्षा में बलिदान देने वाले प्रत्येक सैनिक के परिवार का दायित्व समाज का हर व्यक्ति उठाए। उन्होंने घोषणा की कि सत्यदेव ग्रुप शहीद परिवारों के बच्चों की शिक्षा के लिए निशुल्क सुविधा उपलब्ध कराएगा। इस मौके पर सेना की 8 गार्ड यूनिट के सूबेदार प्रमोद यादव, हवलदार सोनू यादव, हरिओम शर्मा और दुर्गा यादव ने पहुंचकर शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किया तथा सलामी दी। कवि दिनेश चंद्र शर्मा ने देशभक्ति कविता सुनाकर समारोह में देशप्रेम की भावना जागृत की। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में शहीद की पत्नी इंद्रावती देवी, रामाश्रय मिश्र, रविन्द्र राय, विनोद राय, प्रधान विमलेश राय, दुर्गा राय, बलिराम वर्मा, रविशंकर राय संजू , भानुप्रताप राय, सोनू राय, लक्ष्मण उपाध्याय, संदीप सिंह कुशवाहा, मदनमोहन सिंह, अनिल राय, हरबंश राम, माधव राय, जयप्रकाश राय सहित अनेक लोग शामिल रहे। अध्यक्षता रामाश्रय मिश्र तथा संचालन विनोद राय ने किया।

Popular Articles