Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

पत्रकार को जान से मारने की धमकी

गाज़ीपुर। करंडा पुलिस ने सुआपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ओमप्रकाश सोनकर के खिलाफ एक टीवी चैनल के रिपोर्टर अमित उपाध्याय का हाथ पैर तोड़वाते हुए जान से मारने की धमकी, देने के मामले में रिपोर्ट दर्ज किया है। सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो ने पत्रकारिता जगत को हिला दिया है। जिसमें स्वयं को प्रधान बताने वाला व्यक्ति पत्रकार अमित उपाध्याय को भद्दी भद्दी गालियां देते हुए साफ कहता सुना जा रहा है कि 25 तारीख तक हाथ–पैर तुड़वाकर, मार न डाला, तो प्रधानी से इस्तीफा दूँगा।  ऑडियो में न सिर्फ गाली और धमकी है, बल्कि पत्रकार का मोबाइल नंबर तक बोलकर संदेश पहुँचाने का आदेश दिया जा रहा है। पत्रकार को फर्जी मुकदमों, यहाँ तक कि एससी/एसटी एक्ट में झूठा फँसाने की कुत्सित साजिश भी रिकॉर्डिंग में उजागर हो रही है।भ्रष्टाचार की खबरें उजागर करने के कारण बौखलाए प्रधान प्रतिनिधि की यह धमकी सामने आने के बाद पीड़ित पत्रकार ने थाना करण्डा में तहरीर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए जांच शुरु दी है। पत्रकार अमित उपाध्याय ने बताया कि यह व्यक्ति क्षेत्र में  दबंग एवं असामाजिक तत्वों से गहरा संपर्क रखने वाला है, जिसके कारण मेरे तथा मेरे परिवार के जीवन को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। पत्रकार ने अपने परिवार की जान–माल की सुरक्षा के लिए तत्काल सुरक्षा प्रदान करने के लिए पुलिस से गुहार लगाई है। इस संबंध में थाना प्रभारी राजनरायन ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Popular Articles