Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

काली पट्टी बांध कर लेखपालों ने किया प्रदर्शन

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने अपनी मांगों के समाधान के लिए प्रदेशव्यापी आन्दोलन का ऐलान किया है। 22 नवम्बर  से शुरू होने वाले इस आन्दोलन में लेखपालों ने काली पटटी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। थाना दिवस पर सभी थानों पर लेखपालों ने विरोध स्वरूप काली पटटी बांध कर प्रदर्शन किया । लेखपालों ने बताया कि 08 दिसम्बर को प्रदेश के समस्त जिले के लेखपाल संघ मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रदेश सरकार के मंत्रियों और विधायकों को दिये जाएगे। 13 दिसम्बर को फिर से थाना समाधान दिवस पर काली पटटी बांधी जाएगी।20 दिसम्बर को प्रदेश के समस्त तहसील मुख्यालय पर धरना दिया जाएगा और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी के माध्यम से दिया जाएगा। 27 दिसम्बर को फिर से थाना समाधान दिवस पर काली पटटी बांधी जाएगी।30 दिसम्बर को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना दिया जाएगा और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से दिया जाएगा। 6 जनवरी 2026 को लेखपाल संवर्ग की समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश के समस्त लेखपाल राजस्व परिषद कार्यालय लखनऊ में प्रदर्शन करेंगे।लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि आन्दोलन का निर्णय वर्षों की उपेक्षा के कारण लिया गया है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि लेखपाल संवर्ग की समस्याओं का समाधान किया जाए और आन्दोलन को रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए।इस अवसर पर मुहम्मदाबाद लेखपाल संघ के अध्यक्ष संतोष राय, उपाध्यक्ष रविकांत सिंह, जिला मंत्री प्रवीण राय, संगठन मंत्री आशुतोष सिंह, लेखपाल मनीष यादव,प्रवीण कुशवाहा ,प्रतिमा कुशवाहा, दिग्विजय राय, आशुतोष यादव,पुनीत राय , अखिलेश कुमार, नीरज कुमार आदि सैकड़ों लेखपाल मौजूद रहे।

Popular Articles