
गाजीपुर। धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव की जयंती पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में समता भवन पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। मुख्य वक्ता रामपुर सांसद इमाम मोहीबुल्ला नदवी ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे एसआईआर कार्यक्रम से सजग रहने की जरूरत है। गरीबों,पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को मतदाता सूची से बाहर करने की साजिश हो रही है । भाजपा सरकार लगातार संवैधानिक संस्थाओं की ताकत को कमजोर कर रही है। जिसके चलते लगातार लोकतंत्र कमजोर हो रहा है। उन्होंने नेता जी को सर्वसमाज का नेता और समाजवादी आंदोलन का मजबूत स्तंभ बताया। उन्होंने कहा कि नेता जी लोकनायक जयप्रकाश नारायण और डॉ लोहिया के बाद समाजवादी विचारधारा के सबसे बड़े पैरोकार थे।वह सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र के प्रबल समर्थक और सजग प्रहरी थे। पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा ने कहा कि जिस फूलन देवी को जिस समाज ने नंगा कर घुमाया और उसके साथ बलात्कार किया तब नेता जी ने उन्हें सम्मान दिलाया और दो बार सांसद बनाया और जब अयोध्या में बाबरी मस्जिद गिराई जा रही थी तब मुलायम सिंह यादव ने कानून और संविधान की रक्षा के लिए उन पर गोली चलवाई। विधायक डॉ विरेन्द्र यादव ने कहा कि नेता जी सदैव व्यवस्था परिवर्तन के लिए संघर्ष रहे। नेता जी सत्ता के लिए नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए आजीवन संघर्षरत रहें। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने नेता जी को गरीबों -पिछड़ो का मसीहा बताते हुए कहा कि नेता जी आजीवन गैरबराबरी के खिलाफ संघर्ष करते हुए समतामूलक समाज बनाने की लड़ाई लड़ते रहे। इस मौके पर पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद,पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, डॉ नन्हकू यादव, अरूण कुमार श्रीवास्तव, संतोष यादव,ई.सुनील यादव, पुनीता सिंह खुश्बू, नितिल यादव, रणजीत यादव,शिवशंकर यादव,खेदन यादव, संतोष यादव सुशील जायसवाल,रामयश यादव,शौर्या सिंह,विभा पाल, तहसीन अहमद, राजेन्द्र यादव,अमित ठाकुर, सुभाष यादव उर्फ गुड्डू यादव,अभिषेक कुशवाहा, आत्मा यादव,राजेश यादव,प्रो.शिवप्रकाश यादव, नागेंद्र यादव,शेर अली राईन,कमला यादव, अंजनी यादव गौरव, आदि मौजूद थे।। संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।




